मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे उपचुनाव- नरेन्द्र सिंह तोमर

By-elections
दिनेश शुक्ल । Sep 5 2020 10:58PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी और हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलायेगी, झूठ का वातावरण तैयार करेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार के भ्रम में आने की जरूरत नहीं है, हमारे लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे। क्योंकि क्षेत्र के विकास की दृष्टि से और मध्य प्रदेश के भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय है। कांग्रेस ने 15 महीने में पूरे मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डूबो दिया था। मध्य प्रदेश मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गया था। आज मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास को साकार करने वाली सरकार है। यह सरकार और भी मजबूती के साथ काम करें इसके लिए कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्ययोजना बनाई है उसे मूर्त्तरूप देने का काम बूथ कार्यकर्ता करे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने शिवपुरी में पोहरी और शिवपुरी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। 

इसे भी पढ़ें: नए मॉडल मंडी एक्ट को लेकर अजय सिंह ने किया विरोध, शिवराज सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी और हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलायेगी, झूठ का वातावरण तैयार करेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार के भ्रम में आने की जरूरत नहीं है, हमारे लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की जो कार्ययोजना बनाई है, उसे मूर्त रूप देने का काम हर कार्यकर्ताओं को करना है। हमें यह चुनाव प्रचंड बहुमत के साथ जीतना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मात्र 15 महीने में ही पूरे मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डूबो दिया। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर कर दी। आपातकाल के समय जो लोग जेल में रहे थे उनको भाजपा सरकार पेंशन देती थी, उन मीसाबंदियों की पेंशन कमलनाथ ने बंद कर दी थी। कमलनाथ ने भाजपा के विचार और संगठनों पर वैचारिक हमला किया था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। देश और प्रदेश में कांग्रेस के पास अब कार्यकर्ता नहीं बचे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यो और कांग्रेस के छल कपट को जनता के बीच पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर बूथ की ओर जाएं और इस क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।  

इसे भी पढ़ें: हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए, कोरोना क्या बिगाड़ लेगा: इमरती देवी

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का चुनाव है। आज तक जो भी चुनाव हुए है उन सभी चुनावों से यह चुनाव अलग है क्योंकि पिछले चुनाव में जो हमारे सामने थे आज वही हमारे साथी है। इस कारण हम में असहजता का भाव आ सकता है, लेकिन हमें एक बड़े उद्देश्य को ध्यान में रखकर असहजता को सहजता में बदलना होगा। उन्होंने कहा कि मन भेद और मतभेद को भुलाकर एक उद्देश्य के लिए जुटेंगे तो हमारी जीत विराट होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को नई उंचाईयां प्रदान करने के लिए हमें प्राणपण के साथ जुटना है। तोमर ने कहा कि पहले चुनाव होते थे तो मध्य प्रदेश में सरकार बनाना है, इस उद्देश्य से चुनाव होते थे, लेकिन यह चुनाव मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार बनाने का नहीं बल्कि सरकार को और मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिस बूथ से वोट नहीं मिले थे, वहां किस तरह से भाजपा को वोट मिले, इस कार्ययोजना पर माइक्रो मैनेजमेंट के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि हर मतदान केन्द्र का विश्लेषण कर वोट मिले, इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पोहरी का बडा परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है जिससे हमारी ताकत बढी है। इस बढी हुई ताकत के साथ हम जीत के प्रति आश्वस्त है। लेकिन हमें पूरे प्राणपण के साथ चुनावी समर में उतरना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़