Agra में एक बस पलटी, 15 यात्री हुए घायल

bus overturned
प्रतिरूप फोटो
ANI

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

आगरा के बरहन थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक बस अमानाबाद थनरऊ मोड़ पर फिसल कर पलट गई, जिससे उसमें सवार 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़