Karnataka में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत

truck
ANI

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग शिवमोगा के रहने वाले थे और वे बेलगावी जिले के सवदत्ती से देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़