15 जुलाई को सूर्य देव चंद्र की राशि में गोचर करेंगे, इन 4 राशियो को होगा धन लाभ

Sun transit
instagram

ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जुलाई को मिथुन से चंद्र की राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का यह गोचर इन तीन राशि के जातकों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

सूर्यदेव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। ग्रहों का निश्चिच अवधि में एक से दूसरी राशि में प्रवेश करना गोचर कहा जाता है। इस 15 जुलाई को सूर्य देव चंद्र की स्वराशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य मिथुन से कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का यह गोचर इन तीन राशि के जातकों को लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये चार राशियां।

सिंह राशि

सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। कार्य-व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। निवेश करने का सही समय है। आपके लिए यह समय नौकरी बदलने के लिए अनुकूल है। 

कर्क राशि 

सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों तो 15 जुलाई के बाद समय बढ़िया शुरु होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में मुनाफा और रिश्ते में मिठास आएगी। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की हर बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है। बड़े से बड़े काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। इसके साथ ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधित लाभ हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। बच्चों की एकाग्रता बेहतर होने से पढ़ाई-लिखाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन मीन जातकों के लिए लाभदायक होगा। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कामकाज में आ रही समस्या दूर हो सकती है और व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं, सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलने वाली है।

इन 2 राशियों को होगा नुकसान

सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से इन दो राशियों को नुकसान मिलेगा। वृषभ और धनु राशि के जातकों को सावधानी से कदम उठाने होंगे। करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़