इन तारीखों में जन्में लोग दिमाग से होते हैं स्मार्ट, भविष्य में नाम रोशन करते हैं, कहीं आपका जन्म इस डेट पर तो नहीं...

mulank 3
Pixabay

अंक ज्योतिष में इस तारीख को जन्मे लोगों को बहुत ही खास बताया गया है। किसी भी महीने की 3, 12,21 और 30 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति देव यानी गुरु होते है। मूलांक 3 वाले लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं। इस मूलांक के लोग कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेता है। चलिए मूलांक 3 वाले के व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं।

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक में कुछ न कुछ विशेष है। हर एक मूलांक का एक खास व्यक्तित्व होता है। हर तारीख का विशेष महत्व होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन-से मूलांक वाले पढ़ाई-लिखाई में होशियार होते हैं और भविष्य में बड़ा नाम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं।

मूलांक 3 वाले लोग दिमाग से होते हैं तेज

अंक ज्योतिष में मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व बेहद खास बताया गया है। किसी भी महीने की 3,12,21 और 30 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति देव यानी गुरु हैं। गुरु को सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है। मूलांक 3 के लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं। इस मूलांक के लोग कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेते हैं। ज्ञान का भंडार इनके पास काफी होता है। कठिन समय में ये लोग दिमाग से काम लेते हैं। मूलांक 3 वाले बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं और इन्हें अपने किसी काम में किसी भी व्यक्ति का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। ये लोग समाज में काफी उपलब्धि प्राप्त करते हैं। जिन लोगों की जन्मतिथि में 3 अंक आता है को उसको शिक्षा और ज्ञान भटकना नहीं पड़ता है, आसानी से शिक्षा मिल जाती है और उद्देश्य की पूर्ति कर लेता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़