ईरान से जुड़े पाकिस्तानी व्यक्ति पर अमेरिकी धरती पर सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप

assassination
ANI

आसिफ रजा मर्चेंट पर ब्रुकलिन की संघीय अदालत में दायर एक शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसने अमेरिकी धरती पर किसी राजनेता या अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रची।

ईरान से करीबी संबंध रखने वाले 46 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक पर मंगलवार को अमेरिकी धरती पर एक राजनेता या अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

आसिफ रजा मर्चेंट पर ब्रुकलिन की संघीय अदालत में दायर एक शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसने अमेरिकी धरती पर किसी राजनेता या अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रची। आसिफ पर पैसे लेकर हत्या करने की साजिश का आरोप है। किसी भी हमले से पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आरोपी की साजिश को विफल कर दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़