बुजुर्ग होती आबादी का ग्रीस ने निकाला समाधान, अपनाया हफ्ते में 6 दिन काम वाला मॉडल, मिलेगा 40% ओवरटाइम

Greece
Congress
अभिनय आकाश । Jul 5 2024 5:13PM

आधिकारिक सरकारी राजपत्र के अनुसार, संसद द्वारा पिछली बार पारित कानून 5053/2023 में कहा गया कि एक कर्मचारी 8 घंटे से अधिक काम नहीं कर सकता है। कर्मचारी को छठे दिन के वेतन का 40% ओवरटाइम भुगतान किया जाएगा।

अधिकांश लोगों के लिए सप्ताह में पाँच दिन काम करना काफी है। लेकिन छह दिन के वर्किंग वीक के बारे में क्या ख्याल है? दरअसल, ग्रीस ने इस सप्ताह एक नया रोजगार कानून बनाया है जिसमें सेक्स डे वर्किंग वीक का प्रवाधन किया गया है। ग्रीस की तरफ से ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दर्जनों अन्य देश फोर डे वर्किंग जैसे प्रैक्टिस के प्रयोगों के पॉजिटिव रिजल्ट देख रहे हैं। आधिकारिक सरकारी राजपत्र के अनुसार, संसद द्वारा पिछली बार पारित कानून 5053/2023 में कहा गया कि एक कर्मचारी 8 घंटे से अधिक काम नहीं कर सकता है। कर्मचारी को छठे दिन के वेतन का 40% ओवरटाइम भुगतान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता Manoj Jarange की सुरक्षा बढ़ाई गई

ग्रीस में कामगार इस बदलाव की तीखी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जीवन-यापन के बढ़ते खर्च के युग में उन्हें आखिरी चीज की जरूरत है और वह है हर हफ्ते एक अतिरिक्त दिन काम करना। नई प्रणाली कर्मचारी को छठे दिन आना चाहिए या नहीं जैसे नियोक्ताओं को एकतरफा निर्णय लेने की अनुमति देती है। ग्रीक सार्वजनिक प्रसारक ईआरटीन्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, यह उन नियमों को बरकरार रखता है जो छह-दिवसीय कार्य सप्ताह के विकल्प की अनुमति देते हैं, जिसमें कर्मचारी कुल 40 घंटे साप्ताहिक में 6.5 घंटे काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: थके हुए राष्ट्रपति बाइडेन, ज्यादा नींद की जरूरत, कहा- रात 8 बजे के बाद काम नहीं कर पाऊंगा

6 दिन के काम पर शिफ्ट क्यों?

इसके पीछे सरकार कई कारण बता रही है। प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के प्रशासन का कहना है कि छह दिनों के काम को अनिवार्य बनाने इसलिए भी जरूरी था क्योंकि घटती आबादी और कुशल श्रमिकों की कमी के दोहरे खतरे का सामना करना पड़ रहा है। जून के अंत में श्रम मंत्रालय के एक संदेश के अनुसार, सरकार का यह भी कहना है कि छह-दिवसीय कार्यसप्ताह के बारे में औपचारिक नियम स्थापित करने से अघोषित काम की घटनाओं से निपटा जा सकेगा और कर्मचारियों की इनकम भी बढ़ेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़