मुकेश खन्ना ने लड़कियों पर दिया विवादित बयान, भड़के यूजर ने लिखा - बुढ़ापे में सठिया गए हो क्या?

mukesh khanna
google creative

इस वीडियो में मुकेश को कहते हुए सुना जा सकता है, कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि, "मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है। वह धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी।

90 के दशक के सबसे लोकप्रिय शो शक्तिमान के लीड एक्टर मुकेश खन्ना ने घर घर में अपनी पहचान बनाई थी। आज भी मुकेश की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। लेकिन एक्टर अपनी लोकप्रियता से ज्यादा अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। मुकेश एक बार फिर से अपने बयान के कारण फंस गए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने लड़की और सेक्स को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क गए हैं।

इसे भी पढ़ें: लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन फिल्म को लेकर छिड़ी महाभारत से उड़ गयी है बॉलीवुड की नींद

मुकेश खन्ना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, कोई भी लड़की अगर  किसी लड़के को कहे कि, "मैं  तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है। वह धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। गर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप इसमें भागीदार मत बनिए।"

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 7 पर Sonam Kapoor ने Ranbir का उड़ाया मजाक, अब इंटरनेट पर हो रहीं ट्रोल

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद मुकेश खन्ना को काफी लताड़ रहे हैं। लोगों को मुकेश खन्ना की यह बात बिल्कुल सही नहीं लगी। लोग उन्हें खूब भला-बुरा बोल रहे हैं और ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब शक्ति और मान दोनों आपको छोड़ दें।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऑर्थोडॉक्स कायम रहे।' एक यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'शक्तिमान जब बुढ़ापे में सठिया जाए और सनकीमान बन जाए।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़