IPL 2025: रजत पाटीदार ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, विराट कोहली के इस खास क्लब में की एंट्री

Rajat Patidar
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 18 2025 10:51PM

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की। अर्शदीप सिंह को पहली ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोलने वाले रजत पाटीदार ने आईपीएल 1000 रन पूरे किए। वह आईपीएल में 1000 रन पूरा करने के लिए दूसरे सबसे कम पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने।

आईपीएल 2025 में शुक्रवार को आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की। अर्शदीप सिंह को पहली ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोलने वाले रजत पाटीदार ने आईपीएल 1000 रन पूरे किए। वह आईपीएल में 1000 रन पूरा करने के लिए दूसरे सबसे कम पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। 

रजत पाटीदार ने इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा वह आरसीबी के लिए 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इसके साथ ही विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए। 

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के  साई सुदर्शन हैं। उन्होंने केवल 25 मैच में ये कारनामा किया है। अब पाटीदार ने 30 पारियों में एक हजार रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ ने 31-31 पारियों में 1000 रन पूरे किए। मुंबई इंडियंस के उभरते खिलाड़ी तिलक वर्मा को 1000 रन पूरा करने में 33 पारियां लगीं। 

वहीं आरसीबी के लिए 1000 रन बनाने वाले रजत पाटीदार तीसरे खिलाड़ी हैं। विराट कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने ये कारनामा किया है। पडिक्कल ने इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 35वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। पडिक्कल को पंजाब के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़