समंदर में वैज्ञानिकों ने देखा रहस्यमय जीव, पहली बार जिंदा देखकर निकल गई चीख

इसी बीच समुद्र की ऐसी जानकारी सामने आई है जिसको प्रत्यक्ष रूप से अपने सामने देखकर खुद वैज्ञानिक भी अपनी खुशी को नहीं रोक सके और उनकी उत्साह में चीख निकल गई। समुद्र की गहराईयों में छिपा रहने वाला एक विशालकाय और दुर्लभ जीव अब दुनिया के सामने आ गया है क्योंकि वैज्ञानिकों ने इसे समुद्र में प्रत्यक्ष रूप से अपने सामने देखा है।
समुद्र की गहराइयों में कई रहस्यमई राज छिपे हुए है। इन राजों को बाहरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक समय समय पर कैमरों की मदद से समुद्र की गहराइयों में जाकर इन राज का पता लगाते है। इसी बीच समुद्र की ऐसी जानकारी सामने आई है जिसको प्रत्यक्ष रूप से अपने सामने देखकर खुद वैज्ञानिक भी अपनी खुशी को नहीं रोक सके और उनकी उत्साह में चीख निकल गई।
समुद्र की गहराईयों में छिपा रहने वाला एक विशालकाय और दुर्लभ जीव अब दुनिया के सामने आ गया है क्योंकि वैज्ञानिकों ने इसे समुद्र में प्रत्यक्ष रूप से अपने सामने देखा है। वैज्ञानिकों ने इसे अपने कैमरे में कैद किया जिसकी बदौलत आम लोग इस जीव को देख पा रहे है।
जानकारी के मुताबिक अंटार्कटिका के बर्फीले पानी में पहली बार वैज्ञानिकों को कोलोसल स्क्विड को देखा है। ये कोलोसल स्क्विड पूरी तरह से सेहतमंद और जीवीत है। कोलोसल स्क्विड को देखना इतना अद्भुत नजारा था कि रिसर्चर्स की आंखें भी इसे देखकर खुद पर पहली बार में भरोसा नहीं कर सकी। रिसर्चर्स की इस लम्हे को देखकर सांसे थम सी गई थी।
बता दें कि कोलोसल स्क्विड को आंखों के सामने जीवित देखना इतना दुर्लभ पल वैज्ञानिकों के लिए इसलिए भी है क्योंकि ये दुनिया का सबसे भारी बिना रीढ़ वाला जीव है। इसकी लंबाई 23 फीट तक हो सकती है जबकि इसका वजन 500 किलो तक पहुंच सकता है। इसकी आंखें किसी भी जीव में सबसे बड़ी मानी गई है जो कि एक फुटबॉल के जितनी बड़ी हो सकती है। इसके हाथ भी आठ होते हैं और दो लंबे टेंटकल्स पर घूमने वाले हुक होते हैं, जिससे के जीव अपने आप में अनोखा होता है।
पहली बार कैमरे में दिखा जिंदा
जानकारी के मुताबिक इस जीव को पहली बार नौ मार्च की सुबह जींदा देखा गया था। रिसर्च वेसल ‘फाल्कर (टू)’ का रिमोट कंट्रोल सबमर्सिबल ‘सुबास्टियन’ अंटार्कटिका के पास 600 मीटर गहराई में उतरा था। इस दौरान कैमरे में कुछ दिखा, जिसे सबसे पहले ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की डॉ. कैट बोल्स्टैड ने देखा। इस जीव को देखकर डॉ. कैट बोल्स्टैड की खुशी से चीख निकली और वो बोली हमनें इसे ढूंढ लिया। ये वो ही है। वीडियो में इस जीव की आंखों से निकलती चमकदार इंद्रधनुष सी रोशनी दिख रही है। 360 डिग्री घूमने वाली शिकारी हुक और पारदर्शी शरीर जो गहरे पानी में छिपने में मदद करता है, वो भी दिख रहा है।
बता दें कि वर्ष 1925 में यानी अब से 100 वर्ष पहले इस जीव को खोजा गया था, जब इस पहली बार जीवित देखा गया था। इसके बाद से ये स्क्विड मृत या मरने की अवस्था में ही दिखाई दिए थे। इसके अलावा व्हेल के पेट में भी इस जीव के अवशेष मिलते थे। ऐसे में वर्षों बाद इस जीव का जीवित दिखना बेहद बड़ी उपलब्धि है।
अन्य न्यूज़