Trendy Lipstick Shades: गर्मियों में जरूर ट्राई करें इस तरह के लिपस्टिक शेड्स, मिलेगा ग्लैमरस लुक

Trendy Lipstick Shades
Creative Commons licenses

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनको डार्क और लाइट कलर शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद है। तो आप कुछ डिफरेंट शेड्स वाली लिपस्टिक ट्राई कर सकते हैं। साथ ही इस शेड्स की लिपस्टिक काफी अच्छी लगेगी।

जिस तरह से बदलते मौसम के हिसाब से हम सभी कपड़े पहनते हैं, उसी तरह से हमें लिपस्टिक शेड भी चूज करना चाहिए। गर्मियों में मौसम में आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स ट्राई करने चाहिए, जिसको लगाने के बाद आपके लिप्स अच्छे नजर आएं। ऐसा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे आपका मेकअप अच्छा लगता है। साथ ही आपको कुछ डिफरेंट कलर ट्राई करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि ऐसे कई लिपस्टिक के शेड्स होते हैं, जो गर्मी में लगाने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।

बेरी लिपस्टिक शेड

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनको डार्क और लाइट कलर शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद है। तो आप बेरी लिपस्टिक शेड कलर ट्राई कर सकते हैं। बेरी लिपस्टिक शेड डार्क और वाइन का मिक्स कलर होता है। इस तरह के लिपस्टिक को अप्लाई करने से लिप्स अच्छे लगते हैं, ऐसे में आपको यह शेड जरूर ट्राई करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Makeup Hacks: पलकों पर लगे ज्यादा मस्कारा को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, खराब नहीं होगा मेकअप

वाइन कलर लिपस्टिक

अगर आपको भी लाइट कलर की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो इसके साथ आपको वाइन कलर की लिपस्टिक ट्राई करनी चाहिए। इसमें आपको मैट और लिक्विड हर तरह के शेड मिल जाएंगे। आप चाहें तो डार्क मैरून और पिंक शेड को मिक्स कर बने शेड को ट्राई कर सकती हैं।

कोरल लिपस्टिक शेड

बहुत सारी लड़कियों को ब्राउन शेड लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद होती है। लेकिन आप इस बार डार्क की जगह लाइट शेड ट्राई करें। इससे आपके लिप्स काफी अच्छे लगेंगे। इस तरह की लिपस्टिक में आपको लिक्विड और मैट दोनों कलर मिल जाएंगे। इसको आप मेकअप लुक के साथ लगा सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह की लिपस्टिक आसानी से मिल जाएगी। ऐसे में आप अपनी पसंद के ब्रांड के हिसाब से खरीद सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़