Cooking Tips: घर पर कुकर में बनाकर तैयार करें मार्केट जैसा केक, यहां जानिए बनाने का तरीका

Cooking Tips
Creative Commons licenses/Flickr

जो लोग कुकर में केक बनाते हैं, उनकी एक शिकायत यह होती है कि उनका केक सही से फूलता नहीं है। ऐसे में अगर आप भी केक बनाने के दौरान इस समस्या से गुजरती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

बहुत सारे लोग घर पर केक बनाना पसंद करते हैं, लेकिन केक बनाने में थोड़ी मुश्किल तब आती है, जब ओवन नहीं होता है। ऐसे में केक बाहर से ऑर्डर करना होता है। क्योंकि बिना ओवन के केक बेक करने की कला काफी कम लोग जानते हैं। वहीं जो लोग कुकर में केक बनाते हैं, उनकी एक शिकायत यह होती है कि उनका केक सही से फूलता नहीं है।

वहीं कुकर के तले में केक का कालापन जमा हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी केक बनाने के दौरान इस समस्या से गुजरती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे सिंपल हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कुकर में एकदम मार्केट जैसे केक बनाकर तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Long Hair: रूखे, बेजान और दोमुंहे बालों के लिए रामबाण है ये हेयर ऑयल, तेजी से लंबे होंगे बाल

सही कुकर लें

आपका ध्यान यदि इस तरफ न जाए, तो बता दें कि केक बनाने के दौरान आपको सही प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको टाइट-फिटिंग ढक्कन वाले बड़े और भारी तले वाले कुकर को लेना चाहिए। केक बनाने के लिए नॉनस्टिक कुकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

नॉनस्टिक कुकर से कोटिंग को नुकसान हो सकता है। वहीं केक बनाने से पहले रबर गैसकेट को हटा देना चाहिए। क्योंकि तापमान के कारण यह खराब हो सकता है। केक बनाने के पहले कुकर को प्रीहीट करना न भूलें।

सही रखें तापमान

भले ही प्रेशर कुकर में खाना बनाना आसान हो, लेकिन केक बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है। केक बनान के लिए आपको तापमान का ध्यान रखना चाहिए। जिससे कि यह अच्छे से कुक हो जाए। 

वैसे तो केक को हमेशा मीडियम आंच पर ही पकाना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही आपके केक बेकिंग के समय पर भी फोकस करना चाहिए। ओवन की तुलना में केक को कुकर में बेक करने में अधिक समय लग सकता है।

सही आटा चुनें

आप यह बात तो जानती ही होंगी कि हर आटे में कुछ मात्रा में ग्लूटन होता है। ग्लूटन से केक का टेक्सचर डिसाइड होता है। अगर आप लाइट और एयरी केक बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको मल्टीग्रेड आटा चुनना चाहिए। वहीं अगर आप फर्म केक बनाना चाहती हैं, तो आपको ब्रेड वाले आटे का इस्तेमाल करना चाहिए।

केक बनाने के दौरान फ्रेश सामग्रियों का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि पुराना फूड केक को अच्छा फ्लेवर नहीं देगा।

स्टैंड की मदद से करें

केक के बैटर वाले बर्तन को कुकर में सीधे नहीं रखना चाहिए। बल्कि पहले कुकर में कुकिंग स्टैंड रखें, इसके बाद उसमें केक का बर्तन रखें। इससे हीट के सोर्स और केक के बर्तन के बीच स्पेस होता है, जिससे हीट सर्कुलेशन अच्छे तरीके से होता है।

इस तरह से केक सही और समान रूप से बेक होता है। वहीं अगर आप स्टैंड नहीं रखती हैं, तो निचले हिस्से का केक तो पक जाएगा, लेकिन बीच और ऊपर से यह कच्चा रह जाएगा।

ठंडा होने दें

केक बेक करना धैर्य का काम होता है। क्योंकि जरा सी जल्दबाजी आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। इसलिए केक को ओवन से निकालने के बाद उसको पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें। आप कम से कम एक घंटे के लिए केक को ऐसे ही छोड़ दें।

क्योंकि अगर केक सही से ठंडा नहीं होगा, तो इसमें दरारें पड़ सकती हैं। या फिर इसमें फ्रोस्टिंग मेल्ट भी हो सकता है। जिससे आपका पूरा केक खराब हो सकता है। इसलिए केक को सजाने से पहले कम से कम एक घंटे तक उसे ठंडा होने के लिए रख दें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़