World Heart Day 2024: हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, जानिए महत्व और इतिहास

World Heart Day
Creative Commons licenses/Flickr

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। विश्व हृदय स्वास्थ्य दिवस के मौके पर तमाम कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना और हृदय रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को मोटिवेट करना है। विश्व हृदय स्वास्थ्य दिवस के मौके पर तमाम कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों व गतिविधियों में स्वास्थ्य जांच और जागरुकता अभियान शामिल होते हैं।

इस दिन लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिससे कि हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सके। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विश्व हृदय स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में बताने जा रहे रहैं। 

इतिहास

विश्व हृदय महासंघ नामक एक संस्था के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को इस दिन को मनाए जाने का विचार आया था। इस दिन सेलिब्रेट करने का मुख्य मकसद लोगों को दिल संबंधी बीमारियों के बारे में जागरुक करना और उनको स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। एंटोनी बार्ड डी लूना ने देखा कि बहुत सारे लोग दिल संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। इसलिए उन्होंने दुनियाभर के लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति जागरुक करने के लिए एक विशेष दिन मनाए जाने का सुझाव दिया।

जिसके बाद साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस मनाया गया था। बता दें कि पहले विश्व हृदय स्वास्थ्य दिवस सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। लेकिन बाद में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाए जाने का फैसला किया गया।

महत्व

आज के समय में हर कोई बहुत अधिक काम करता है और तनाव में रहते हैं, जिसके कारण हम सही से खाना भी नहीं खाते हैं। इस वजह से बहुत सारे लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। हर साल दुनियाभर में लाखों लोग दिल संबंधी बीमारियों की वजह से मर जाते हैं। वहीं कोरोना वायरस के बाद यह समस्या और भी बढ़ गई। पहले तो उम्र में बड़े लोग ही दिल की बीमारियों से अधिक परेशान रहते थे, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

साल 2024 की थीम

हर साल विश्व हृदय दिवस के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है, जो हमें गहरा संदेश देती है। इस बार यानी की साल 2024 की थीम 'Use Heart for Action' रखी गई है। जिसका अर्थ है कि हमें अपने दिल की सुननी चाहिए। अपनी भावनाओं को समझना चाहिए और फिर उन भावनाओं को समझकर उन्हें कार्य में बदलना चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़