National Safety Day 2025: जानिए क्यों और कब मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, पढ़िए इसका इतिहास और महत्व

National Safety Day
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Mar 4 2025 11:03AM

हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश में विभिन्न दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को पूरे सप्ताह मनाया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सुरक्षित रहने के लिए बताया जाता है।

मार्च के महीने में हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश में विभिन्न दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को पूरे सप्ताह मनाया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सुरक्षित रहने के लिए बताया जाता है। तो वहीं, आज के दिन यानी चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से सप्ताह भर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होता है।

आखिर 4 मार्च को ही क्यों मनाते हैं सुरक्षा सप्ताह

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च को ही मनाने की खास वजह है। दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1972 को हुई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का काम दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

क्या है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का महत्व ?

हमारे साथ दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है लेकिन सावधानी अपनाकर या संभावित दुर्घटना के बारे में जानते हुए उससे बचा जा सकता है। सभी सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाएं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है। किसी सेक्टर में काम करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातें बताई जाती हैं और इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़