धरती पर मंडरा रहा है खतरा, NASA ने दी जानकारी, Tajmahal से दोगुणी बड़ी आफत आ रही पास

asteroid
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 21 2025 2:23PM

नासा ने इस एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। ये एस्टेरॉयड आने वाले दिनों में धरती के पास से गुजरने वाला है। नासा ने बताया है कि धरती और इस एस्टेरॉयड के बीच दूरी पर्याप्त है। ये धरती पर अधिक प्रभाव नहीं डालेगा। हालांकि इसके बाद भी नासा ने इसे संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह के तौर पर वर्गीकृत किया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इन दिनों अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सकुशल लौटने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच नासा ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है जो धरती के लिए बेहद जरुरी है। नासा के मुताबिक विशाल एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह 2014 TN17 धरती की ओर बढ़ रहा है।

नासा ने इस एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। ये एस्टेरॉयड आने वाले दिनों में धरती के पास से गुजरने वाला है। नासा ने बताया है कि धरती और इस एस्टेरॉयड के बीच दूरी पर्याप्त है। ये धरती पर अधिक प्रभाव नहीं डालेगा। हालांकि इसके बाद भी नासा ने इसे संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह के तौर पर वर्गीकृत किया है। नासा द्वारा जारी बयान के मुताबिक 540 फीट चौड़ा एस्टेरॉयड ताजमहल से लगभग दोगुणे आकार का है।

 

ये हैं एस्टेरॉयड की स्पीड

नासा के वैज्ञानिकों की मानें तो ये एस्टेरॉयड काफी बड़ा है। ये विशाल एस्टेरॉयड 77,282 किमी/घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा इस एस्टेरॉयड के आकार और इसकी बढ़ती स्पीड को देखते हुए नजर बनाए हुए है। इन एस्टेरॉयड को धरती के लिए बड़ा खतरा माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक धरती से एस्टेरॉयड नहीं टकराएगा। अंतरिक्ष मे छिपे संभावित खतरों को ऐसे ही याद किया जाता है। नासा के अनुसार एस्टेरॉयड धरती के सबसे करीब 26 मार्च शाम 5.04 बजे होगा। धरती से इस एस्टेरॉयड की दूरी 13 चांद की दूरी के बराबर है। 

नासा ने बताया कि इन एस्टेरॉयड की निगरानी लगातार की जा रही है। अगर इस एस्टेरॉयड की स्थिति में थोड़ा भी बदलाव होता है तो ये धरती के लिए खतरा भी बन सकता है। ऐसे में काफी नजदीकी से इन पर नजर रखी जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़