Honeymoon Destinations: हनीमून को यादगार बनाने के लिए जाएं स्टाइलिश अंडरवाटर होटल, बिना तारीफ किए नहीं रह पाएगी पत्नी

Honeymoon Destinations
Creative Commons licenses

आजकल शादी की डेट से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक की सभी तैयारियां शादी से पहले ही कर ली जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी हनीमून के लिए बेस्ट लोकेशन तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एकदम सपने सी लगने वाली कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हांलाकि शादी की डेट से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक की सभी तैयारियां शादी से पहले ही कर ली जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। सोचिए क्या हो जब आप सोने जाएं तो आपके आसपास मछलियां तैर रही हों। यह सोचने में तो बिलकुल सपने जैसा लग रहा है। लेकिन आप इस सपने को हकीकत में भी बदल सकते हैं। 

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने हनीमून के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आपकी पार्टनर भी आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगी। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Hill Station: उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन की खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

अटलांटिस, द पाम, दुबई

बता दें कि वास्तव में अटलांटिस एक सपने के सच होने जैसा है। यह दुनिया का सबसे स्टाइलिश अंडरवाटर होटल है। इस होटल में आप नीले पानी का एकमद साफ नजारा देख सकते हैं। होटल के अलावा Ossiano अंडरवर्ल्ड नाम का एक रेस्तरां भी है, जो पानी के नीचे है। ऐसे में आप हनीमून के लिए यहां भी आ सकते हैं और अपनी वाइफ के साथ यहां के रोमांटिक खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इस होटल में एक रात ठहरने का खर्चा 60 से 70 हजार के आसपास है।

कॉनराड मालदीव रंगाली द्वीप होटल

कॉनराड मालदीव रंगाली द्वीप होटल में आप एक शानदार और बेहद आकर्षक नजारे देख सकते हैं। यहां रुकने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप मछलियों के साथ-साथ चल रहे हैं। इस होटल में आपको मास्टर बेडरूम भी मिलेगा। जो 180 डिग्री घुमावदार होता है। इस होटल के कमरों में बाथरुम की फर्श से छत तक की खिड़कियां बनी हैं। वहीं आपको सुरंग वाला थिएटर भी मिलेगा। इस होटल में एक रात के लिए आपको 80,000 से 1,00,000 रुपए तक खर्च करने होंगे।

रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा, सिंगापुर

आप हनीमून के लिए सिंगापुर भी जा सकते हैं। सिंगापुर के रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा होटल 40,000 से अधिक मछलियों से भरे विशाल एक्वेरियम में डूबा हुआ एक रिजॉर्ट है। यहां आपको वह सब मिलेगा, जिसकी आप कल्पना करते हैं। ऐसे में आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ शार्क, मछलियां और स्टिंगरे के झुंडों को पानी में तैरते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर चीन-इको फ्रेंडली स्टे और पोसीडॉन अंडरसी रिसॉर्ट्स, शिमाओ वंडरलैंड इंटरकांटिनेंटल जैसी शानदार जगहों पर हनीमून के लिए जा सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़