Oppo Find X8 सीरीज जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, दिवाली के आसपास मिल सकती है खुशखबरी

Oppo Find X8
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Oct 11 2024 6:46PM

इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि ओपो Find X8 सीरीज की भारत में जल्द ही एंट्री हो सकती है। संभावना है कि ओप्पो जल्द ही आधिकारिक तौर पर फोन की भारतीय लॉन्च डेट का खुलासा कर सकती है जिसके बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

Oppo ने अपनी नई Find X8 सीरीज के डिवाइस को चीन में 24 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। साथ ही अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी चीन के बाद जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Find X8 सीरीज भारत में दिवाली के आसपाल लॉन्च हो सकती है। 

जैसा कि आपको पता होगा इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि ओपो Find X8 सीरीज की भारत में जल्द ही एंट्री हो सकती है। संभावना है कि ओप्पो जल्द ही आधिकारिक तौर पर फोन की भारतीय लॉन्च डेट का खुलासा कर सकती है जिसके बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। 

Oppo Find X8 को भारतीय लॉन्च के लिए BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स से मंजूरी मिल गई थी, जो इसकी भारत में जल्द लॉन्च की और इशारा करती है। हालांकि, ब्रांड ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। 

Oppo Find X8 सीरीज में कई नए सुधार और अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। इस सीरीज के मॉडल्स में MediaTek का नया Dimensity 9400 चिपसेट होगा, जो फोन को और भी पावरफुल बनाएगा। इसके अलावा, सीरीज के Oppo Find X8 मॉडल की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आईं, जिसमें एक डेडिकेटेड कैमरा बटन देखा गया है जो इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक खास विकल्प बना सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़