World Mental Health Day 2024: हर साल 10 अक्तूबर को मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जानिए इस बार की थीम

World Mental Health Day 2024
Creative Commons licenses/Pix4free

हर साल 10 अक्तूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। क्योंकि कई बार हमारी जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो जाती है कि हम अपने दिल की आवाज सुनना भूल जाते हैं। जिसके कारण हमें चिंता और उदासी घेर लेती है।

कई बार हमारी जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो जाती है कि हम अपने दिल की आवाज सुनना भूल जाते हैं। जिसके कारण व्यक्ति धीरे-धीरे चिंता, तनाव और उदासी जैसे भाव हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। यह भावनाएं हमारे शरीर को कई तरीके से प्रभावित करता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए हर साल 10 अक्तूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है।

मेंटल हेल्थ पर करें बात

आजकल हर कोई मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात कर रहा है। कोरोना महामारी ने मानो इस मुद्दे को और भी गहरा बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मुद्दे पर सभी लोगों को खुलाकर बात करना जरूरी है। 

बता दें कि चुप रहने से नुकसान होता है, इस बात को समझना भी बहुत जरूरी है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को छिपाने या दबाने का प्रयास करने से यह समस्याएं और गंभीर हो सकती है।

आप अकेले नहीं हैं, इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए। क्योंकि लाखों लोग मेंटल हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, इसलिए अपनी बात बताने से आप बेहतर मदद पा सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारा मानसिक स्वास्थ्य हमारे लिए उतनी ही जरूरी होता है, जितना की हमारा शारीरिक स्वास्थ्य। इस समस्या से जुड़े लोंगों को सपोर्ट करना और उनको सही सुविधाएं मुहैया करवाना इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य है।

थीम

हर साल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार इस मौके पर 'मेंटल हेल्थ एट वर्क' थीम रखी गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़