India ने जापान को हराकर महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता

Women hockey
प्रतिरूप फोटो
ANI

संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था लेकिन वीडियो रेफरल के बाद उनके इस प्रयास को खारिज कर दिया गया।

 भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां एकतरफा फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे।

संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था लेकिन वीडियो रेफरल के बाद उनके इस प्रयास को खारिज कर दिया गया।

जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था लेकिन काना उराता के शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने रोक दिया। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण और एशियाई खेलों के कांस्य पदक के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था।

हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। चेन यी (तीसरे मिनट) और लूओ टियानटियान (47वें मिनट) ने चीन के लिए गोल दागे। कोरिया के लिए मैच का इकलौता गोल अन सुजिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। चीन ने इससे पहले एशियाई खेलों के फाइनल में भी कोरिया को 2-0 से हराया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़