Euro Cup 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो फूट-फूटकर रोने लगे, जानें रोमांचक मुकाबले में क्या हुआ?

Cristiano Ronaldo
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 2 2024 5:16PM

रोनाल्डो का आत्मविश्वास झलका क्योंकि एक बार पेनल्टी मिस करने के बाद वह पेनल्टी शूट आउट के दौरान पुर्तगाल की तरफ से पेनल्टी लेने वाले पहले खिलाड़ी के रूप में आए और इस बार उन्होंने बॉल को गोल में डाल दिया। पुर्तगाल ने 3-0 से पेनल्टी शूट आउट अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए भी पुर्तगाल ने 3-0 से पेनल्टी शूट आउट अपने नाम कर ली।

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रविवार को जर्मनी में यूरो कप 2024 राउंड ऑफ 16 मैच के पुर्तगाल और स्लोवेनिया मैच में पेनल्टी से गोल दागने में चूक गए, जिसके बाद वह रोहित हुए दिखाई दिए। रोनाल्डो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और रोने लगे। उनकी मां, मारिया को भी स्टैंड में रोते हुए  देखागया था क्योंकि वह असहाय रूप से अपने सुपरस्टार बेटे की कोई मदद करने में असमर्थ थीं।

हालांकि, इस दौरान रोनाल्डो की टीम ने उन्हें सपोर्ट किया। बता दें कि, रोनाल्डो अगर ये पेनल्टी गोल करने में कामयाब हो जाते तो पुर्तगाल मैच जीतने के लिए एक मजबूत स्थिति में आ जाती। उन्होंने खेल के आखिरी मिनटों में बढ़त दिलाने की कोशिश की जिसमें वह असफल रहे। 

दोनों टीमें एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल करने में असफल रही थीं जिसके बाद नतीजा निकालने के लिए मैच पेनल्टी शूट आउट में गया। यहां पर रोनाल्डो का आत्मविश्वास झलका क्योंकि एक बार पेनल्टी मिस करने के बाद वह पेनल्टी शूट आउट के दौरान पुर्तगाल की तरफ से पेनल्टी लेने वाले पहले खिलाड़ी के रूप में आए और इस बार उन्होंने बॉल को गोल में डाल दिया। पुर्तगाल ने 3-0 से पेनल्टी शूट आउट अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए भी पुर्तगाल ने 3-0 से पेनल्टी शूट आउट अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब 6 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना फ्रांस से होने वाला है। 

फिलहाल मैच की बात करें तो, रोनाल्डो ने यूरो 2024 के राउंड ऑफ 16 में पेल्टी शूटआउट में स्लोवेनिया को हराकर पुर्तगाल को यूरो 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। पुर्तगाल ने सोमवार को यूरो 2024 में पेल्टी शूटआउट से स्लोवेनिया को 3-0 से हराया। ये एक रोमांचक मुकाबला रहा। इस मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीम गोल नहीं कर पाई, इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर 0-0 रहा। कोस्टा, इस रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल के लिए हीरो रहे। उन्होंने जोसिप इलिसिक, जुरे बाल्कोवेक और बेंजामिन वर्बिक की लगातार तीन पेनल्टी शॉट बचाई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़