बिहार की भाजपा विधायक और निशानेबाज Shreyasi Singh पेरिस ओलंपिक में लगायेंगी पदक पर निशाना

Shreyasi Singh
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Anoop Prajapati । Jul 4 2024 6:53PM

भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग के खेल में भारत प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं। वे बिहार की पहली महिला खिलाड़ी बनी जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेरिस में होने वाली ओलंपिक गेम में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। श्रेयसी सिंह बहुत ही सादगी भरा जीवन गुज़ारना पसंद करती है।

बिहार की जमुई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग के खेल में भारत प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं। वे बिहार की पहली महिला खिलाड़ी बनी जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेरिस में होने वाली ओलंपिक गेम में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। श्रेयसी सिंह बहुत ही सादगी भरा जीवन गुज़ारना पसंद करती है। अपने क्षेत्र के जनता के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ी नज़र आती हैं। साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल शूटिंग में गोल्ड मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया। 2020 में उन्होंने जमुई विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर सियासी दांव खेला और जीत हासिल की।

श्रेयसी सिंह के मां और पिता दोनों सांसद रह चुके हैं। स्व. दिग्विजय सिंह और माता पुतुल कुमारी का सियासत में अच्छा नाम था। उनके पिता अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। श्रेयसी सिंह का जन्म 29 अगस्त 1991 में जमुई में हुआ था, वह गिधौर (बिहार) के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। श्रेयसी सिंह ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके साथ ही मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद से एमबीए की भी तालीम हासिल की। निशानेबाजी के खेल से उनका बहुत पुराना नाता है उनके पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह एवं उनके दादा स्वर्गीय कुमार सुरेंद्र सिंह को भी निशानेबाजी का शौक था निशानेबाजी श्रेयसी को विरासत में मिली है उनके दादा एवं पिता फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

श्रेयसी सिंह राजनीति में क़दम रखने से पहले एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर भी जानी जाती रही हैं। सबसे पहले 2014 में उन्होंने ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक जीता। साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल शूटिंग में गोल्ड मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया। 2020 में उन्होंने जमुई विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर सियासी दांव खेला और जीत हासिल की। सियासी सफर की शुरुआत करने बाद श्रेयसी क्षेत्री की जनता से तो मुखातिब होती ही रहीं।  इसके साथ ही वह खेल की दुनिया में भी नाम कमाती रही। श्रेयसी न केवल बिहार की बल्कि भारत की पहली जनप्रतिनिधि है जो कि पेरिस ओलंपिक 2024 में  भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

उन्होंने न  केवल बिहार राज्य का बल्कि पूरे भारत देश का नाम रोशन किया है यह अपने आप में ही बेहद गौरव की बात है। श्रेयसी के राजनीतिक कैरियर की बात की जाए तो उन्होंने वर्ष 2020 में महज 30 वर्ष की उम्र में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया और बिहार के जमुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ा और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विजय प्रकाश को 41000 से भी अधिक मतों से पराजित किया। श्रेयसी सिंह को वर्ष 2018 में तत्कालीन भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़