गाजियाबाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

murdered
creative common

साहिबाबाद के अपर पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि नामजद आरोपी रानी और राजू थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने महाराजपुर के ईदगाह के पास खून से लथपथ एक शव बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नीतीश उर्फ भानु (21) के रूप में हुई है।

इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के पिता किशोर शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके बेटे की रानी (20) और उसके साथी राजू थापा (22) ने हत्या कर दी।

साहिबाबाद के अपर पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि नामजद आरोपी रानी और राजू थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़