मणिपुर के चुराचांदपुर में बलात्कार के बाद लड़की की हत्या करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

arrest
Creative Common

आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए ज़ोमी मदर्स एसोसिएशन ने कहा, ‘‘बलात्कार की घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति यह दर्शाती है कि महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने और उनके प्रति सम्मान की भावना में गंभीर कमी है।’’

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को थानलोन उपमंडल के एक जंगल में मिला था। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की जलाने के लिये लकड़ियां इकट्ठा करने जंगल गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता उसे ढूंढने के लिए जंगल गए। वहां उन्हें उसका शव मिला। लड़की के कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी को जिले के खोकन गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह फेरजावल जिले का निवासी है। आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए ज़ोमी मदर्स एसोसिएशन ने कहा, ‘‘बलात्कार की घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति यह दर्शाती है कि महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने और उनके प्रति सम्मान की भावना में गंभीर कमी है।’’

यह चुराचांदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में किसी नाबालिग से बलात्कार का तीसरा मामला है। इस महीने की शुरुआत में 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने एक राहत शिविर के पास नौ साल की बच्ची का शव मिला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़