बिशन सिंह बेदी के निधन के साथ भारत ने अपना एक महान खेल सितारा खो दिया : राष्ट्रपति मुर्मू

Bishan Singh Bedi
प्रतिरूप फोटो
ANI

मुर्मू ने कहा, ‘‘उन्होंने क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। क्रिकेट जगत में उनका बहुत सम्मान था। मैं उनके परिवार के सदस्यों, क्रिकेट प्रेमियों और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने अपना एक महान खेल सितारा खो दिया है।

महान स्पिनर बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिशन सिंह बेदी के निधन से देश ने अपने सबसे महान खेल सितारों में से एक को खो दिया है। बिशन सिंह बेदी उन चंद लोगों में से थे, जिन्होंने स्पिन गेंदबाजी को एक कला के रूप में विकसित किया।’

’ मुर्मू ने कहा, ‘‘उन्होंने क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। क्रिकेट जगत में उनका बहुत सम्मान था। मैं उनके परिवार के सदस्यों, क्रिकेट प्रेमियों और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़