Astrological Predictions: बांग्लादेश का क्या होगा? क्या World War 3 होने वाला है? जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुमान

samay chakra
Prabhasakshi
अंकित सिंह । Aug 12 2024 4:51PM

रोहिताश्व त्रिवेदी ने कहा कि बांग्लादेश में तनाव का भारत पर गंभीर असर होगा। हमने लगातार इस बात के संकेत दिए है कि भारत के आसपास के देशों में तनाव की खबरें आती रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि इस समय हमें मुक्ति वाहिनी की याद आएगी।

प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम समय चक्र में इस बार हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचे हलचल पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस खास कार्यक्रम में मौजूद रहे हमारे खास मेहमान जाने-माने एस्ट्रोलॉजर रोहिताश्व त्रिवेदी जी। एस्ट्रोलॉजर रोहिताश्व त्रिवेदी से हमने दुनिया को लेकर तमाम सवाल पूछे। हालांकि, हमारा ज्यादातर फोकस बांग्लादेश पर था और बांग्लादेश की स्थिति पर था। साथ ही साथ हमने यह भी जानना चाहा कि आखिर बांग्लादेश में हुए तनाव की वजह से भारत पर इसका कितना असर पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में प्रदर्शनकारियों को सरकार का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के अंदर अगर...

बांग्लादेश में अस्थिरता और भारत के लिए कितनी चिंता?

- रोहिताश्व त्रिवेदी ने कहा कि बांग्लादेश में तनाव का भारत पर गंभीर असर होगा। हमने लगातार इस बात के संकेत दिए है कि भारत के आसपास के देशों में तनाव की खबरें आती रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि इस समय हमें मुक्ति वाहिनी की याद आएगी। वह मौका आ गया है। दक्षिण एशिया के मानचित्र में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारत को भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए। बांग्लादेश में दुखद स्थिति उत्पन्न हुई है। हमारी सरकार के पास एक बड़ा मौका है। पीएम मोदी के पास भी बड़ा मौका है।

भारत के पड़ोसी देशों में तनाव क्यों?

- अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, म्यांमार में यह सब चीज लगातार हो चुकी हैं। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है वह भारत के लिए आपदा में अवसर है। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है वहां पाकिस्तान कनेक्शन है। पाकिस्तान ने एक बड़ी मूर्खता की है।

इसराइल हमास युद्ध क्या होगा? 

- पूरे विश्व में तनाव की स्थिति है. तीसरे विश्व युद्ध के संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा द्वितीय विश्व युद्ध था, वैसा ही तृतीय विश्व युद्ध होगा यह कोई जरूरी नहीं है। हम तृतीय विश्व युद्ध में ही हैं। इसराइल के लिए जो कुछ भी अनुमान जताया गया था वह उसमें कामयाब होता दिखाई दे रहा है। वहीं ईरान अपनी बर्बादी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान को लेकर पंचांग में कुछ खास अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं।

ब्रिटेन में हिंसा क्यों?

- विश्व विजय पंचांग में इंग्लैंड और फ्रांस के संदर्भ में लिखा गया है कि अप्रवासियों के खिलाफ आवाज बुलंद होंगे। वही हमें देखने को मिल रहा है।

भारत और चीन के रिश्ते कैसे रहेंगे?

- उन्होंने कहा कि चीन भारत के खिलाफ था, आज भी है। चीन हमेशा धोखा देता रहेगा। चीन पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। चीन के साथ हमारे संबंध आगे भी खराब रहेंगे। तनाव और बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है उसको देखते हुए भारत को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव क्या होगा?

- जन समर्थन ट्रंप परिवार के साथ दिखाई दे रहा है। अमेरिका आगे चलकर बड़े युद्ध का अह्वान कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान इजरायल में जो तनाव बना रहा है, उसमें अमेरिका युद्ध की ओर आगे बढ़ सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़