Bihar Express: नीतीश कुमार को हो क्या गया है, आज फिर राबड़ी देवी से भिड़ गए

nitish rabri
ANI
अंकित सिंह । Mar 20 2025 5:23PM

नीतीश ने हमला करते हुए कहा कि हिंदू-मुसलमानों में इतनी लड़ाई होती थी। हमने सारे काम किए हैं। ये सब कहने का कोई मतलब नहीं है। मेरे आने के बाद सारे काम हुए हैं। इन लोगों को सिर्फ़ पब्लिसिटी चाहिए। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है।

बिहार विधान परिषद में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी एमएलसी राबड़ी देवी के बीच कहासुनी हो गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी एमएलसी खड़े हो गए और राज्य में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाने लगे। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। इस बीच मुख्यमंत्री ने खड़े होकर विपक्षी एमएलसी को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप बैठ जाएं। अगर कहीं किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच जरूर होगी। हम आज ही इस बारे में पूछेंगे।"

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे से पहले बिहार पहुंचेंगे अमित शाह, BJP के लिए सेट करेंगे चुनावी रणनीति

पूर्व सीएम राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कुमार ने कटाक्ष किया कि यह उनके पति (लालू प्रसाद यादव) की सरकार थी और बाद में उन्हें बैठा दिया गया। उन्होंने कहा, "जब उनके पति सत्ता में थे, तब क्या स्थिति थी? बिहार में कोई काम नहीं हुआ। अगर कोई घटना हुई है, तो उसकी जांच होगी। जब उनके पति सत्ता में थे, तो क्या कोई जांच हुई? क्या कोई काम हुआ?" कुमार ने आरजेडी और राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पति को हटाकर उन्हें सीएम बनाया गया। उन्होंने आरजेडी पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच झगड़े भड़काने का भी आरोप लगाया।

नीतीश ने हमला करते हुए कहा कि हिंदू-मुसलमानों में इतनी लड़ाई होती थी। हमने सारे काम किए हैं। ये सब कहने का कोई मतलब नहीं है। मेरे आने के बाद सारे काम हुए हैं। इन लोगों को सिर्फ़ पब्लिसिटी चाहिए। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। हिंदू-मुसलमानों में सिर्फ़ लड़ाई होती थी। आप सीएम किस लिए बनीं? आप सीएम तब बनीं जब आपके पति को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि 19 साल से सारा काम हो रहा है। आज तक आप लोग कोई काम नहीं किए हैं। राबड़ी देवी बीच में कुछ कह ही रही थीं तभी नीतीशकहा, "अरे छोड़अ न… तोड़ा कउची मालूम हे, आप क्या थे? कौची के लिए मुख्यमंत्री बने थे?"

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में मोबाइल के इस्तेमाल पर भड़के CM नीतीश, बोले- यही रहा तो 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया

राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'हत्या, बलात्कार, चोरी की घटनाएं हर दिन होती हैं। ऐसी घटनाएं पूरे बिहार में हो रही हैं। ये लोग कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं। होली के दिन भी कितनी हत्याएं हुईं। सरकार किसी की नहीं सुनती। सरकार सिर्फ़ कागज़ों पर चल रही है। बिहार में जंगल राज है।' राबड़ी देवी ने आगे अशोक चौधरी पर निशाना साधते हुए उन पर फिरौती लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘अशोक चौधरी ने पहले कांग्रेस में लूट की और अब जेडीयू में लूट रहे हैं।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़