वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी, आतिशी और अरविंद केजरीवाल को दी बड़ी चुनौती

Virendra Sachdeva
X@BJP4Delhi
अंकित सिंह । Oct 24 2024 12:04PM

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने रेड कार्पेट इसलिए लगाया है क्योंकि शीश महल में रहने वाले लोगों को रेड कार्पेट की आदत हो जाती है क्योंकि वे शाही लोग हैं।

दिल्ली में यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर राजनीति जारी है। भाजपा और सत्तारुढ़ आम आमदी पार्टी के बीच वार-पलटवार का दौर भी देखा रहा है। इन सबके बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा प्रदूषण के मुद्दे पर आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए यमुना नदी में डुबकी लगाई। वीरेंद्र सचदेवा यमुना नदी के किनारे इंतजार करते हुए आप नेताओं मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नदी की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए चुनौती भी दी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विस्फोट पर आतिशी ने मथनी शुरू की राजनीति! दिल्ली की तुलना 'मुंबई अंडरवर्ल्ड' से की, पुलिस कर रही है 'खालिस्तान समर्थक' लिंक की जांच! ये हैं सबूत-

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने रेड कार्पेट इसलिए लगाया है क्योंकि शीश महल में रहने वाले लोगों को रेड कार्पेट की आदत हो जाती है क्योंकि वे शाही लोग हैं। हमने दो कुर्सियाँ लगाई हैं क्योंकि यह परंपरा आतिशी ने ही शुरू की थी, इसलिए अगर वे आती हैं तो उन्हें दो कुर्सियों की ज़रूरत पड़ेगी। अगर अरविंद केजरीवाल आएंगे तो हमें खुशी होगी। हालाँकि वे जमानत पर हैं, लेकिन वे सीएम थे। उन्हें यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 8,500 करोड़ रुपये का हिसाब देना चाहिए। अगर वे आते हैं तो हम कुछ और समय तक इंतज़ार करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Punjab By-Election 2024 । सभी चार सीट पर AAP ने उतारे उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

सचदेवा ने कहा कि ITO छठ घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना नहीं पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने यमुना जी को साफ करने के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और वह हर वादे की तरह, 2025 चुनाव से पहले यमुना जी में डुबकी लगाने का वादा भी नहीं पूरा कर पाए। भाजपा ने चनौती देते हुए कहा कि केजरीवाल जी, 2020-2021 का अपना 2025 चुनाव से पहले यमुना जी में डुबकी लगाने का वादा पूरा करो!

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़