जालना से मुंबई जा रही Vande Bharat Train में तकनीकी खामी के कारण 30 मिनट की हुई देरी

Vande Bharat Train
प्रतिरूप फोटो
ANI

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पड़ोसी ठाणे जिले में आसनसोल स्टेशन पर रुकी और उसने तकनीकी खामी ठीक किए जाने के बाद सुबह 11.25 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की।

मुंबई। महाराष्ट्र में जालना से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की ब्रेक प्रणाली में मंगलवार सुबह खामी आने के कारण करीब 30 मिनट की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पड़ोसी ठाणे जिले में आसनसोल स्टेशन पर रुकी और उसने तकनीकी खामी ठीक किए जाने के बाद सुबह 11.25 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की।

ट्रेन सुबह करीब पांच बजकर पांच मिनट पर जालना से रवाना हुई थी और 11.55 बजे मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) पहुंची। यह दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन और औरंगाबाद स्टेशन पर रुकी। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की ब्रेक प्रणाली में खामी आयी और तकनीकी खामी दूर करने के बाद यह सुबह करीब 11.25 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।’’

इसे भी पढ़ें: PM Modi दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे Kerala

शनिवार को सीएसएमटी से जालना जाने वाली एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मराठवाड़ा में लासुर और पोटूल स्टेशनों के बीच एक मवेशी के टकराने के कारण देरी हो गयी थी। घटना में ट्रेन को नुकसान भी पहुंचा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़