उत्तर प्रदेश: दो लोगों की गोली मार कर हत्या

shot dead
Creative Common

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिधौना गांव के रहने वाले अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिली।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना खानपुर थानाक्षेत्र के उचौरी भैरोपुर गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिधौना गांव के रहने वाले अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए चार टीमें बनाई हैं और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़