महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुएं में गिरा ट्रैक्टर, छह मजदूरों के डूबने की आशंका

Tractor
प्रतिरूप फोटो
ANI

ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई।

उन्होंने बताया, ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।

अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है उन्होंने बताया, बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़