तीन साल में 11 लोगों की जान लेने वाली बाघिन को पिंजरे में बंद किया गया

Tiger
ANI

वन अधिकारी ने बताया कि मुल तहसील के ‘बफर’ और संरक्षित क्षेत्र में विचरण करने वाली बाघिन टी-83 को शनिवार सुबह जनाला क्षेत्र की ‘कम्पार्टमेंट’ संख्या 717 में बेहोश किया गया।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिचपल्ली वन क्षेत्र में पिछले तीन साल में 11 लोगों की जान लेने वाली बाघिन को पिंजरे में सफलतापूर्वक कैद कर लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वन अधिकारी ने बताया कि मुल तहसील के ‘बफर’ और संरक्षित क्षेत्र में विचरण करने वाली बाघिन टी-83 को शनिवार सुबह जनाला क्षेत्र की ‘कम्पार्टमेंट’ संख्या 717 में बेहोश किया गया।

इस अभियान में पशु चिकित्सक और अन्य लोग शामिल थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा पिछले दिनों पिंजरे लगाए जाने के बावजूद बाघिन को पकड़ने में सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह (बाघिन को पिंजरे में बंद किया जाना) एक बड़ी राहत है। बाघिन को तीन साल बाद पिंजरे में रखा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़