BJP सरकार के तहत लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही : Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi
प्रतिरूप फोटो
official X account

फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है।

फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत सरकारी क्षेत्र में 30 लाख पद रिक्त हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, वह (मोदी) बड़े-बड़े दावे करते हैं कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। मैं पूछना चाहती हूं कि यदि इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है तो आपके (लोगों के) जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है। आपके बच्चों को नौकरी क्यों नहीं मिली? प्रियंका ने कहा, महंगाई इतनी ज्यादा क्यों बढ़ गई है। अगर देश तेजी से प्रगति कर रहा है तो यहां की स्टील फैक्टरियां बंद क्यों हो रही हैं। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाकर उद्योगको कमजोर क्यों किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश में छुट्टियां मनाने वाले राहुल और जवानों के साथ दिवाली मनाने वाले मोदी बीच है मुकाबला : Amit Shah

मध्यम वर्ग और आपको राहत पहुंचाने के लिए एक भी योजना नहीं है। उन्होंने जनसभा में कहा कि प्रगति केवल टीवी पर देखी जा रही है लेकिन आपके जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लोगों का जरा भी सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा, वे आपकी समस्याओं के बारे में बात नहीं करते। वे यह नहीं बताते कि महंगाई को काबू करने और बेरोजगारी कम करने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही जनता के बारे में बात करती है। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में पंजाब में एक जून को मतदान होना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़