Jammu-Kashmir में आतंकवादियों ने पर्यटक शिविर पर गोलीबारी की, दंपती घायल

Indian Army
ANI

पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अनंतनाग के यन्नार में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें जयपुर निवासी एक महिला फराह और उनके पति तबरेज घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी की गई है।’’

दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के निकट आतंकवादियों ने खुले पर्यटक शिविर पर गोलीबारी की, जिसमें राजस्थान का एक दंपती घायल हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट के यन्नार में हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अनंतनाग के यन्नार में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें जयपुर निवासी एक महिला फराह और उनके पति तबरेज घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी की गई है।’’ पुलिस ने बताया कि घायल दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़