तेलंगाना: प्रेमी के शादी में देरी करने से निराश महिला ने की आत्महत्या

suicide
creative common

महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के माता-पिता की नाराजगी के डर से उसका प्रेमी अस्पताल से चला गया।

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक निजी अस्पताल की महिला नर्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संदेह है कि महिला ने अपने प्रेमी द्वारा शादी में देरी किए जाने से निराश होकर आत्महत्या कर ली।

उसने यह कदम उठाने से पहले आज सुबह अपने प्रेमी को फोन किया और इसके बाद अपना फोन बंद कर दिया। वह व्यक्ति जबतक उसके घर पहुंचा तबतक वह पंखे से लटक चुकी थी।

महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के माता-पिता की नाराजगी के डर से उसका प्रेमी अस्पताल से चला गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है और मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़