पढ़ाई न करने पर डांट लगाए जाने के बाद किशोर घर से फरार, पुलिस कर रही तलाश

Mumbai police
ANI

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़के के माता-पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा, जिसके बाद वह बुधवार को रात करीब नौ बजे घर से निकल गया। उसके माता-पिता ने दो दिन तक उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला।’’

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शहाड में पढ़ाई न करने पर माता-पिता द्वारा डांट लगाए जाने के बाद 16 वर्षीय लड़का घर से भाग गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना 25 सितंबर की है। उ

ल्हासनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़के के माता-पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा, जिसके बाद वह बुधवार को रात करीब नौ बजे घर से निकल गया। उसके माता-पिता ने दो दिन तक उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला।’’ माता-पिता की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की तलाश की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़