भाजपा के साथ गठबंधन मजबूत, कांग्रेस किसानों को बरगला रही है: दिग्विजय चौटाला

Digvijay Chautala

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच यहां हुई बैठक के बाद दिग्विजय संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि खट्टर और दुष्यंत के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई जिसमें आगामी फसल सीजन में खरीदने पर भी चर्चा हुई।

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ उनके दल का गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ चौटाला ने विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह कृषि विधेयक के मुद्दे पर किसानों को गुमराह कर रही है। चौटाला की इस टिप्पणी से एक दिन पहले उन्होंने पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर माफी मांगी थी। किसान, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। यह पूछे जाने पर कि क्या जजपा पर भाजपा के साथ गठबंधन का कोई दबाव है, चौटाला ने कहा, “हमारा गठबंधन मजबूत है।” 

इसे भी पढ़ें: हरसिमरत कौर बोलीं, किसानों के समर्थन में उठाई गई मेरी आवाज को नहीं सुना गया

उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए और हम आने वाले फसल खरीद सीजन में यह सुनिश्चित करेंगे।” उन्होंने कहा, “एमएसपी सबसे बड़ा मुद्दा है। यह किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है कि हम उनकी फसल को एमएसपी से कम दाम पर नहीं खरीदेंगे।” उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच यहां हुई बैठक के बाद दिग्विजय संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि खट्टर और दुष्यंत के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई जिसमें आगामी फसल सीजन में खरीदने पर भी चर्चा हुई। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य तत्व कृषि विधेयकों के मुद्दे पर गलत जानकारी फैला रहे हैं और किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़