संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये

Madhya Pradesh High Court
प्रतिरूप फोटो
creative common

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ के 24 मई को सेवानिवृत्त होने पर न्यायमूर्ति शील नागू को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ के 24 मई को सेवानिवृत्त होने पर न्यायमूर्ति शील नागू को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़