Prime Minister Modi ने Pravasi Bharatiya Diwas पर दीं शुभकामनाएं

Prime Minister Modi
प्रतिरूप फोटो
ANI

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं। यह दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है।’’

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ पर भारतीय प्रवासियों को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है।

भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान के सम्मान में हर साल नौ जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं। यह दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। वे दुनिया भर में भारत की भावना को मूर्त रूप देते हैं, एकता और विविधता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़