मुरैना हत्याकांड की मास्टरमाइंड महिला को पुलिस ने पकड़ा, गोली मारने वाले युवक से है ये रिश्ता

Morena Murder case
Prabhasakshi Image

पुलिस के मुताबिक इस घटना की मास्टरमाइंड एक महिला है। वहीं जिस व्यक्ति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, ये महिला उसी आरोपी की मां है। इस महिला पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था, जो कि 10 हजार रुपये था। अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम पुष्पा बताया गया है।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत किए जाने के मामले में पुलिस ने छानबीन कर इस घटना की मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुतिबाक इस घटना को पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया था। पुलिस के मुताबिक इस घटना की मास्टरमाइंड एक महिला है। वहीं जिस व्यक्ति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, ये महिला उसी आरोपी की मां है।  महिला ने अपने ही बेटे से छह लोगों की हत्या करवाई थी।

जानकारी के मुताबिक इस महिला पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था, जो कि 10 हजार रुपये था। अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम पुष्पा बताया गया है। जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने बेटे को गोली मारने के लिए कहती हुई दिखती है। महिला से आदेश मिलने के बाद युवक छह लोगों को गोलियों से भून देता है। इस घटना के बाद पुलिस ने कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से दो को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि महिला के इशारे पर पांच मई को इस घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें एक ही परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हत्याकांड में जीवित बची एक महिला ने संवाददाताओं को बताया कि हमलावर गांव में उनका इंतजार कर रहे थे। हमलावरों ने अतीत में अपने परिवार के कुछ लोगों की हत्या के लिए साफ तौर पर पीड़ितों के रिश्तेदारों को दोषी ठहराया था।

जमीन विवाद में हुई हत्या

इस मामले में पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार का आरोपियों से 2013 में सरकारी जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों के परिवार के दो लोगों की तब हत्या कर दी गई थी। हत्याओं से हमारा कोई लेना देना नहीं था लेकिन हमारे परिवार के सदस्यों के नाम इस मामले में घसीटे गए थे। बाद में जेल में उनके और हमारे परिवार के बीच एक समझौता हुआ। हमने उन्हें मुआवजे के तौर पर छह लाख रुपये दिए और अपनी जमीन उनके नाम पर स्थानांतरित कर दी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़