BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM Modi, हम AC कमरों में बैठ कर पार्टी नहीं चलाते हैं, जनता के बीच खुद को खपाते हैं

modi to booth workers
ANI
अंकित सिंह । Jun 27 2023 12:42PM

मोदी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। मैं इस कार्यक्रम की संकल्पना के लिए नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के नेताओं को बधाई देता हूं। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा द्वारा भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहें। इस दौरान मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। आज मुझे देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली 5 वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंड़ी दिखाने का अवसर मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: Manipur violence: पीएम सबसे पहले CM बीरेन सिंह को करें बर्खास्त, मणिपुर को लेकर सरकार पर कांग्रेस हमलावर

10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधन

मोदी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। मैं इस कार्यक्रम की संकल्पना के लिए नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के नेताओं को बधाई देता हूं। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। आज मैं एक साथ बूथ पर काम करने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि शायद किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में ग्रास रूट लेवल पर Organised way में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा जितना बड़ा आज यहां हो रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सिर्फ बीजेपी ही नहीं देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है। जहां दल से बड़ा देश हो... ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए भी एक मंगल उत्सव है... मैं भी बड़ा उत्सुक हूं।

जनता के बीच खुद को खपाते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ अपने आप में एक बहुत बड़ी इकाई है और हमें कभी भी बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जहां जमीनी फीडबैक बहुत जरूरी होता है और जो बूथ के हमारे साथी हैं वो इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अगर कोई सफल नीति बनाता है तो मान लेना कि इसमें बूथ स्तर की जानकारी की बहुत बड़ी ताकत होती है। हम उनमें से नहीं है जो AC वाले कमरों में बैठ कर पार्टियां चलाते हैं और फतवे निकालते हैं। हम तो वो लोग हैं जो गांव-गांव जा कर हर मौसम, हर परिस्थिति में... जनता के बीच खुद को खपाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: विपक्षी एकता के बीच AAP और Congress में तकरार, एक म्यान में कैसे रहेंगी दो तलवार

सेवा ही एक मात्र माध्यम 

उन्होंने कहा कि भाजपा की बूथ कमेटी की पहचान सेवा से होनी चाहिए, सेवा भाव से होनी चाहिए। बूथ के अंदर संघर्ष की जरुरत नहीं होती है, सेवा ही एक मात्र माध्यम होता है। भारत तभी विकसित देश बनेगा जब हमारे गांव विकसित होंगे। पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, जो देश के सबसे बड़े प्रशासक हैं...चीफ एग्जीक्यूटिव हैं लेकिन जब भी पार्टी की बात आती है तो आप कभी भी हमें समय देने से नहीं हिचकते। ये हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री जी कुशल प्रशासक भी हैं और संगठन के संगठक भी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़