बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर को जनता ने बताया सही, विवाद करने पर विपक्ष को घेरा

Maharashtra
एकता । Sep 26 2024 7:19PM

महाराष्ट्र के लोगों समेत उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। इस मुद्दें पर बात करते हुए महाराष्‍ट्र के लोगों के लिए पुलिस की कार्रवाई को सही बताया। इसके साथ ही जनता ने 'MVA' पर घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र के बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर बवाल मचा हुआ है। शिंदे सोमवार शाम को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। राज्य की विपक्षी पार्टियां पुलिस के इस एनकाउंटर को फर्जी बता रही हैं और एकनाथ शिंदे सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। सिर्फ विपक्षी पार्टियों ने ही नहीं बल्कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इसपर सवाल उठाए हैं। हालांकि, राज्य की जनता ने पुलिस की कार्रवाई को न्‍यायपूर्ण बताया है।

महाराष्ट्र के लोगों समेत उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। इस मुद्दें पर बात करते हुए महाराष्‍ट्र के लोगों के लिए पुलिस की कार्रवाई को सही बताया। इसके साथ ही जनता ने 'MVA' पर घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

अक्षय कुमार के एनकाउंटर के बाद विपक्षी दल पुलिस मुठभेड़ पर प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने का एक दिखावा करने का आरोप लगा रहे हैं और मुठभेड़ की वैधता पर सवाल उठाया। वहीं विपक्ष के इन अरोपों पर लोगों ने इस संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़