Madhya Pradesh के लोगों ने कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखाई : Scindia

Scindia
ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत किए हैं जबकि सैनिकों का अपमान करने वाली और ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों को सम्मान देने वाली पार्टी तीन अंकों का आंकड़ा छूने में भी नाकाम रही।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीतकर लोगों ने कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखा दी है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत किए हैं जबकि सैनिकों का अपमान करने वाली और ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों को सम्मान देने वाली पार्टी तीन अंकों का आंकड़ा छूने में भी नाकाम रही।

सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में 5.40 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करने के बाद चंदेरी में भव्य स्वागत के दौरान कहा, “जनता ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट पर भाजपा को जीत दिलाकर कांग्रेस को उसका सही स्थान दिखाया है। इससे प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत हुए हैं।” उन्होंने कहा कि 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में मिलाकर कांग्रेस ने जितनी सीट जीती हैं वे हाल के आम चुनावों में भाजपा को मिली 240 सीट से कम हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़