'कांग्रेस के न्याय यात्रा से लोगों का होगा मनोरंजन', BJP बोली- राहुल गांधी को देश में गंभीरता से नहीं लिया जाता

Ravi shankar prasad
ANI
अंकित सिंह । Jan 9 2024 1:37PM

भाजपा नेता ने दावा किया कि केसी त्यागी का कहना है कि 'भारत न्याय यात्रा' निकाली जानी चाहिए थी... मेरी राय में, इंडिया गठबंधन में मतभेदों को देखते हुए 'भारत जोड़ो यात्रा' समय की मांग है।

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर भाजपा का हमला जारी है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को हमारे देश में गंभीरता से नहीं लिया जाता। वह यात्रा में तरह-तरह की टिप्पणियां करेंगे जिससे सबका मनोरंजन होगा और साथ ही कांग्रेस पार्टी का उपहास भी उड़ेगा। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जिस तरह से वे तीन राज्यों में हार गए हैं, जिस तरह से ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को उन पर भरोसा नहीं है और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित कर रहे हैं, और जिस तरह से कांग्रेस धीरे-धीरे खुद को INDI गठबंधन से खोती जा रही है और यह निश्चित रूप से राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने और उनकी ब्रांडिंग करने और कांग्रेस पार्टी को फिर से स्थापित करने की यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: खराब स्वास्थ्य की अफवाहों के बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति Ramaphosa ने कहा- ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं’

भाजपा नेता ने दावा किया कि केसी त्यागी का कहना है कि 'भारत न्याय यात्रा' निकाली जानी चाहिए थी... मेरी राय में, इंडिया गठबंधन में मतभेदों को देखते हुए 'भारत जोड़ो यात्रा' समय की मांग है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये आपसी गठबंधन नहीं, स्वार्थों का गठबंधन है...पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, यूपी, पंजाब की सीटें जोड़ लीजिए फिर देखिए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलती हैं...ये INDI गठबंधन ही साजिश कर रहा है कांग्रेस ख़त्म करो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग उनकी न्याय यात्रा के बारे में क्यों बात कर रहे हैं। इसका हमारे लिए कोई मतलब नहीं है। हम जो कार्यक्रम कर रहे हैं, विकसित भारत संकल्प यात्रा, वह लोगों के लिए है। 

इसे भी पढ़ें: 'उनकी उम्र हो गई है, लेकिन अभी भी वह बच्चे हैं', Rahul Gandhi की न्याय यात्रा पर किरण रिजिजू का तंज

उन्होंने कहा किस अगर वह अपने आनंद के लिए यात्रा करेंगे, तो कैसे करेंगे इससे लोगों को फायदा होता है?... उनकी यात्रा उनके मनोरंजन के लिए है, इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। वह विवादास्पद बयान देते रहते हैं। भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई लाभकारी काम नहीं किया है। वह परिपक्व नहीं हैं। वह अभी भी बच्चे हैं। उनकी उम्र हो गई है लेकिन उनके विचार अब भी बच्चों जैसे हैं... हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। कांग्रेस और वामपंथी उन्हें बढ़ावा देते हैं, लेकिन यह देश के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाएं देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़