NEET Row: प्रियंका गांधी को मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- देश को कमजोर कर रहा भाजपा का भ्रष्टाचार

Priyanka Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Jun 21 2024 3:39PM

कांग्रेस नेता ने कहा कि करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक वैकेंसी आने का इंतजार करते हैं।

नीट विवाद के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गया है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है।

इसे भी पढ़ें: NEET paper leak मामले में तेजस्वी यादव के पीए से होगी पूछताछ, EOU जांच में जुटी

कांग्रेस नेता ने कहा कि करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक वैकेंसी आने का इंतजार करते हैं। वैकेंसी आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रयत्न भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है। कांग्रेस ने वर्ष 2024 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: 'परीक्षा से एक रात पहले मिल गया था प्रश्न पत्र, फूफा ने कराई थी पूरी सेटिंग', NEET पेपर लीक मामले में आरोपी अनुराग यादव का बड़ा कबूलनामा

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (लुधियाना से सांसद) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ पार्टी की राज्य इकाई के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षा पांच मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 24 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का परिणाम 14 जून को घोषित किये जाने की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम चार जून को ही घोषित दिये गये थे क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़