LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स ने फतेह किया इकाना, मुंबई इंडियंस को 12 रन से दी मात

Lucknow Super Giants
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 4 2025 11:50PM

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर दो रन लिए लेकिन तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और पांचवीं गेंद पर एक रन ही बना पाए।

आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ये मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा। जहां टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर दो रन लिए लेकिन तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और पांचवीं गेंद पर एक रन ही बना पाए। जिससे उनके हाथ से ये मुकाबला निकल गया। 

204 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। विल जैक्स 7 गेंद में पांच रन ही बना सके। रियान रिकेल्टन भी 5 गेंद में 10 रन ही बना पाए और आउट हो गए। नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 69 रन की साझेदारी हुई। नमन धीर ने 24 गेंद में 46 तो सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंद में 67 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 23 गेंद में 25 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। हार्दिक पंड्या 16 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। सैंटनर दो रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शार्दुल, आकाशदीप, आवेश खान और दिग्वेश ने 1-1 विकेट झटका। 

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लखनऊ की शुरुआत बेहतरीन रही। मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली। मार्श का साथ एडन मार्करन ने बखूबी दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श 31 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो छक्के और 9 चौके भी लगाए। निकोलस पूरन आज 12 ही रन बना पाए। जबकि कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए वह 5 गेंदों में महज 2 रन बना पाए। आयुष बडोनी 19 गेंद में 30 और एडन मार्करम 38 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब्दुल समद चार और डेविड मिलर 14 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप खाता नहीं खोल सके। वहीं मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़