Congress पर Mukhtar Abbas Naqvi का पलटवार, अमेठी को च्युइंग गम की तरह किया गया इस्तेमाल

mukhtar abbas naqvi
ANI
अंकित सिंह । Aug 19 2023 6:46PM

भाजपा नेता ने दावा किया कि राहुल ने विकास के लिए कुछ नहीं किया, जबकि पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी के नेतृत्व ने शहर का परिदृश्य बदल दिया है और कई सकारात्मक बदलाव लाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को राहुल गांधी की उनकी पूर्ववर्ती सीट अमेठी से 2024 के लोकसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। नकवी ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) उस शहर (अमेठी) के लोगों को च्युइंग गम की तरह इस्तेमाल किया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि राहुल ने विकास के लिए कुछ नहीं किया, जबकि पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी के नेतृत्व ने शहर का परिदृश्य बदल दिया है और कई सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उत्तर प्रदेश का अमेठी दशकों से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहा है। 2004 में राहुल के चुनाव लड़ने से पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने किया था।

इसे भी पढ़ें: Ladakh की वादियों में Rahul Gandhi ने किया बाइक राइड, बोले- मेरे पिता कहा करते थे कि...

2019 में मिली थी हार

राहुल गांधी इस सीट से 2009 और 2014 में भी चुने गए थे। 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। राहुल को भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हराया था। राहुल गांधी फिलहाल लोकसभा में केरल के वायनाड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़े तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जान लगा देगा। इसको लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने शेयर किया रामेश्वर से मुलाकात का वीडियो, बोले- उस भारत की आवाज़ हैं जिसकी पीड़ा...

अजय राय ने क्या कहा था

अजय राय ने कहा कि प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। बाद में अपने बयान को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वहां की जनता की मांग है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी कमियों पर काम करके यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से जीतें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गांधी को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया जाए। कहां से चुनाव लड़ना है, यह उनका (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) निजी फैसला है। हम उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैं आपके सामने खड़ा हूं, बाकी पार्टी हाईकमान और इंडिया गठबंधन तय करेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़