Mukesh Ambani अपने बेटे की शादी का निमंत्रण गांधी परिवार को देने 10 जनपथ गये
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 5 2024 9:49AM
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले का जश्न एक मार्च को जामनगर में शुरू हुआ था।
जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी बृहस्पतिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर गए और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने गांधी परिवार को अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
शादी से पहले का जश्न एक मार्च को जामनगर में शुरू हुआ था। जामनगर अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर है और दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी के लिए जाना जाता है, जिसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़