राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने वालीं विहिप की वरिष्ठ नेता प्रेमलता आचार का निधन

dead body
प्रतिरूप फोटो
creative common

वह काफी समय से अस्वस्थ थीं, रविवार दोपहर 12 बजे मंगलुरु में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विहिप के विभिन्न नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

अयोध्या में राम मंदिर के आंदोलन में हिस्सा लेने वालीं विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की मंगलुरु की वरिष्ठ नेता प्रेमलता आचार का शनिवार को 87 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आचार के परिवार में उनके दो बेटे हैं। पति का 2015 में निधन हो गया था।

आचार के बड़े पुत्र बी. मुरलीधर ने बताया कि शनिवार शाम 4:40 बजे मंगलुरु स्थित आवास पर उनकी मां का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से अस्वस्थ थीं, रविवार दोपहर 12 बजे मंगलुरु में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विहिप के विभिन्न नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़