Heatwave Alert: दिल्लीवालों को अगले कुछ दिन रहना होगा सतर्क, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Heatwave
प्रतिरूप फोटो
CANVA PRO
एकता । Apr 6 2025 6:28PM

आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया, 'दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, जो 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 7 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है, जिससे आंधी, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।'

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली में लू चलने का 'येलो अलर्ट' भी जारी किया। विभाग ने बताया कि 7 और 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया, 'दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, जो 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 7 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है, जिससे आंधी, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।'

दिल्ली में बढ़ रही गर्मी

दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जो 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 और 8 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। न्यूनतम तापमान 17-22 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य के करीब है। पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और आसमान साफ है, जिससे धूप तेज महसूस हो रही है।

इसे भी पढ़ें: 131 दिन बाद डल्लेवाल ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने की थी अपील

अन्य राज्यों का हाल?

मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में 4 से 5 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 6 से 10 अप्रैल के बीच हीटवेव बने रहने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़