Bhagwant Mann ने आप को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने पर केजरीवाल को बधाई दी

AAP
प्रतिरूप फोटो
ANI

मान ने ट्वीट किया, ‘‘कमाल कमाल ‘आप’ टीम के कप्तान अरविंद केजरीवाल जी के सपनों को बधाई करोड़ों टीम सदस्यों को बधाई मेहनत रंग लाई ‘आप’ की क्रांति का चश्मदीद गवाह भगवंत मान।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने के बाद सोमवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया तथा तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया।

इसे भी पढ़ें: Mathura में सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

मान ने ट्वीट किया, ‘‘कमाल कमाल...‘आप’ टीम के कप्तान अरविंद केजरीवाल जी के सपनों को बधाई...करोड़ों टीम सदस्यों को बधाई...मेहनत रंग लाई...‘आप’ की क्रांति का चश्मदीद गवाह...भगवंत मान।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़